Delhi: दिल्ली में हो रहे विधान सभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिलती दिख रही है। चुनाव आयोग के 10 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 39 सीटों से आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी 30 सीटों पर आगे है। कांग्रेस भी दो चुनावों के बाद अपना खाता खोलते हुए नज़र आ रही है।

आंकड़ों के मुताबिक, यही रुझान जारी रहा तो आप को 10 सालों बाद सत्ता से हाथ धोना पड़ सकता है। पिछले दो चुनावों में आप ने 2015 में 67 और 2020 में 62 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की थी। हालाँकि इस बार आप को 43 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। कांग्रेस भी इस बार अपना खाता खोलते हुए नज़र आई। एक सीट पर कांग्रेस 6.82 फीसदी वोट से लगातार आगे चल रही है।

भारतीय जनता पार्टी को 47.66 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। जबकि आप के ज्यादातर दिग्गज, कालकाजी से आतिशी, पटपड़गंज से अवध ओझा, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। रिजल्ट के बीच सांसद संजय सिंह अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे हैं।

बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि रुझान जल्द ही नतीजे में तब्दील होंगे, दिल्ली की जनता से जो धोखा किया था उसका नतीजा है। जो भ्रष्टाचार किया था यह उसका फल है। वहीं बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि एक ओर लोगों ने बीजेपी की अन्य राज्य सरकारों के कार्यों को देखा और दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल थे, जिन्होंने 10 साल तक झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *