Barabanki: लखनऊ से अयोध्या जा रही अवध डिपो की बस शुक्रवार दोपहर अहमदपुर टोल प्लाजा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हाईवे की लेन नंबर नौ पर बस पलटने से चालक समेत कई यात्री घायल हो गए। बस में कुल 25 यात्री सवार थे।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया:-
परिचालक देवनारायण और एक यात्री को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चालक मनोज कुमार ने बताया कि, हादसा बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ।
मौके पर पहुंची पुलिस, राहत कार्य शुरू:-
घटना की जानकारी मिलते ही, जैदपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। क्रेन की मदद से बस को हटाया गया। दुर्घटना के दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।
