Weather: पूरे प्रदेश में गर्मी ने कहर बरपाया है। शुक्रवार को कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। बांदा 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पूरे देश में सबसे गर्म स्थान रहा।
शनिवार को और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, आगरा और अलीगढ़ क्षेत्रों में गर्मी और लू और ज्यादा बढ़ सकती है। वहीं, शुक्रवार को बहराइच और बलरामपुर में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड क्षेत्र के 22 जिलों में लू की चेतावनी दी है। तराई क्षेत्र के 8 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में लू का खतरा ज्यादा
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर (नगर व देहात), अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र में लू का खतरा ज्यादा है। वहीँ देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और आसपास के इलाके में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
कुछ प्रमुख स्थानों का तापमान
प्रयागराज – 45.4 डिग्री
कानपुर – 45.2 डिग्री
झांसी – 45.1 डिग्री
वाराणसी और हमीरपुर – 45 डिग्री
बांदा सबसे गर्म क्यों?
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार मध्य भारत में बने प्रति चक्रवात (Anticyclone) की वजह से गर्म हवाएं नीचे की ओर आ रही हैं। साथ ही, रेडिएटिव हीटिंग और संवेदी ऊष्मन एक साथ होने से तापमान में तेज बढ़ोतरी हो रही है। गर्म पछुआ हवाएं भी इसे और बढ़ा रही हैं।
