नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रदेश के पहले अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा का निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे मल्होत्रा ने बुधवार सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन से भाजपा और दिल्ली की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।

विजय कुमार मल्होत्रा न केवल दिल्ली भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष रहे बल्कि उन्होंने पार्टी संगठन को खड़ा करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे कई बार सांसद और विधायक भी रहे।

भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। पार्टी अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि मल्होत्रा का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई, जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भाजपा ने कहा कि उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति है।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *