Lucknow: मोहनलालगंज क्षेत्र में किसानों के अधिकारों की आवाज को मजबूत करने के उद्देश्य से नवगठित भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने अपने संगठन का विस्तार तेज कर दिया है। बुधवार को संगठन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान नेता ऋषि मिश्रा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में संगठन की आगामी रणनीति और कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने बताया कि संगठन का गठन किसानों, मजदूरों और आम लोगों की जमीनी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने के लिए किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान आज भी बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई, फसलों के उचित दाम, कर्जमाफी और आवारा पशुओं जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। इन मुद्दों को लेकर संगठन प्रदेशभर में जनजागरण अभियान और आंदोलन चलाने की तैयारी कर रहा है। संगठन का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनकी आवाज को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाना है। इसी के तहत सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

नई नियुक्तियों में जगदीश द्विवेदी को प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा सरोजिनी नगर के मनोज यादव को सैनिक प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष, मोहनलालगंज के सुधीर मिश्रा को मंडल उपाध्यक्ष, विनय द्विवेदी को तहसील उपाध्यक्ष, अनूप दीक्षित को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पंकज बाजपेई को जिला उपाध्यक्ष, गिरजा शंकर मिश्रा और सूबेदार सिंह को मंडल महामंत्री लखनऊ नियुक्त किया गया है। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे और उनके समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *