लखनऊ मोहनलालगंज क्षेत्र में भारतीय किसान क्रांति यूनियन के विस्तार के बीच समाजसेवी और पत्रकार अवनीश पाण्डेय को संगठन का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही क्षेत्र में किसान राजनीति को लेकर हलचल तेज हो गई है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा के निर्देश पर किए गए इस विस्तार में अवनीश पाण्डेय ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इसे क्षेत्र में किसानों की आवाज को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। अवनीश पाण्डेय की सक्रियता और जनसरोकारों से जुड़ाव को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संगठन को और सशक्त बनाने के लिए नई टीम का भी गठन किया गया है। आशीष कुमार तिवारी और रामबहादुर मौर्य को जिला महामंत्री, महताब खान (मुन्ना) को जिला उपाध्यक्ष, विशाल शुक्ला को तहसील संयोजक बनाया गया है। वहीं युवा मोर्चा में शुभम धानुक को ब्लॉक महासचिव और फुरकान अहमद को तहसील महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा गुलाम कादिर, सूरज यादव, कुंवर सिंह, सोनू यादव, आयुष शर्मा और मोनू यादव सहित कई युवाओं को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अवनीश पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और समझ से किसानों की समस्याओं को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *