मोहनलालगंज (लखनऊ)। संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र 176 मोहनलालगंज की मंडल कार्यकारिणी की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह द्वारा जारी सूची में अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं को स्थान देते हुए संतुलित टीम तैयार की गई है।

घोषित कार्यकारिणी में मदन मोहन मिश्रा और उत्तम कुमार को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो संगठनात्मक गतिविधियों में अध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। वहीं उपाध्यक्ष पद पर दुर्गेश कुमार मिश्रा, अम्बरीश कुमार यादव, महेश शुक्ला, शुभम सिंह, प्रमोद सिंह और संगीता रावत को शामिल किया गया है।

मंडल मंत्री के रूप में योगेश तिवारी, विमलेश शर्मा, सत्येन्द्र कुमार पाल, रामचन्द्र धीमान, चक्रधर साहू और मनोज कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। वित्तीय प्रबंधन के लिए सोनू शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कार्यालय संचालन को व्यवस्थित करने हेतु मोचन शर्मा को कार्यालय मंत्री तथा प्रतीक सिंह को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। वहीं मीडिया और संचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आशिष द्विवेदी को मीडिया प्रभारी और विजय चन्द्र तिवारी को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नई टीम की घोषणा के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *