पीजीआई, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण विस्तार किया है। इसी क्रम में सरोजनीनगर क्षेत्र के निवासी अनुराग यादव को लखनऊ का जिला सचिव नियुक्त किया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार यह नियुक्ति शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश स्तर की सहमति के बाद की गई है। अनुराग यादव के चयन को संगठन के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में पार्टी की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

अनुराग यादव के जिला सचिव बनाए जाने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे पिछड़ा वर्ग के बीच संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम निर्णय बताया।

जिला अध्यक्ष मनोज कुमार पाल ने नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि उनके सक्रिय योगदान से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ेंगे।

इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अनुराग यादव का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *