मोहनलालगंज, लखनऊ। मेहनत, धैर्य और मजबूत इरादों के दम पर मोहनलालगंज के सौरभ सिंह ने वह मुकाम हासिल कर लिया, जिसका सपना उन्होंने वर्षों पहले देखा था। यूपीएससी आईएफएस परीक्षा 2026 के परिणाम में सौरभ ने देशभर में 67वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मोहनलालगंज तहसील के खुजेहटा मजरा बेलहिया खेड़ा गांव निवासी सौरभ सिंह की सफलता की कहानी संघर्ष और निरंतर प्रयास की मिसाल बन गई है। उनके पिता वीरेंद्र कुमार भारतीय सेना की आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) में हवलदार पद से वर्ष 2011 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनका सपना था कि बेटा देश सेवा में अधिकारी बने। मां गीता देवी ने भी बेटे की पढ़ाई और तैयारी में हर कदम पर सहयोग दिया।

सौरभ ने वर्ष 2018 में पहली बार यूपीएससी परीक्षा दी थी। इसके बाद लगातार कई वर्षों तक प्रयास जारी रखा। वह चार बार इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका। लगातार असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और तैयारी जारी रखी।

संघर्ष के बीच वर्ष 2021 में उनका चयन डिप्टी जेलर पद पर हुआ। नौकरी मिलने के बाद भी उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। ड्यूटी के साथ पढ़ाई जारी रखते हुए उन्होंने एक बार फिर पूरी मेहनत से आईएफएस परीक्षा की तैयारी की। आखिरकार वर्ष 2026 के परिणाम में उन्हें 67वीं रैंक हासिल हुई और उनका सपना साकार हो गया।

सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। चाचा हरिहर, शमशेर और राम किशोर सहित पूरे परिवार ने इसे गर्व का पल बताया। पिता वीरेंद्र कुमार ने बेटे की उपलब्धि को परिवार की मेहनत और अपने स्वर्गीय पिता राम भरोसे के आशीर्वाद का परिणाम बताया।

सौरभ की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो असफलताओं से निराश हो जाते हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि लगातार प्रयास और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *