मोहनलालगंज, लखनऊ। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा के उन्नाव दौरे के दौरान मोहनलालगंज क्षेत्र में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाओं और बुके के साथ हुए स्वागत कार्यक्रमों में किसानों के हितों, संगठन के विस्तार और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का सबसे पहला स्वागत हरीखेड़ा स्थित संगठन कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं और संगठन को अधिक मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया।

इसके बाद ऋषि मिश्रा का काफिला सिसेंडी चौराहे पहुंचा, जहां आदित्य द्विवेदी, दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।

यात्रा के अगले पड़ाव मीनापुर चौराहे पर भी संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत ऋषि मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की लड़ाई को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

स्वागत कार्यक्रमों के दौरान हरीखेड़ा, सिसेंडी चौराहा और मीनापुर चौराहा सहित सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला उन्नाव के लिए रवाना हो गया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *