मोहनलालगंज, लखनऊ। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन कर जरूरतमंदों की मदद की। भाजपा जिला महामंत्री धीरेन्द्र पांडेय ‘धीरू’ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा सामग्री बांटने के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और खाद्य सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत पुरसैनी स्थित एक विद्यालय से हुई। यहां छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन समेत अन्य शैक्षणिक सामग्री दी गई। कार्यकर्ताओं ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता मोहनलालगंज स्थित विद्या हॉस्पिटल पहुंचे। यहां अस्पताल में भर्ती 50 से अधिक मरीजों को फल, बिस्किट, फ्रूटी और पानी समेत अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री धीरेन्द्र पांडेय ‘धीरू’ की अगुवाई में केक काटकर नीरज सिंह का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सनी पांडेय, अविनाश तिवारी, नवीन मिश्रा, अंकित मिश्रा, योगेंद्र तिवारी, मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, बबलू तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को जरूरतमंदों की सेवा और सहयोग के साथ मनाने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों को समाजहित में योगदान देने की प्रेरणा भी मिलती है।
