निगोहां, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के निगोहां मंडल की मंडल कार्यसमिति एवं शक्तिकेंद्र संयोजक-बूथ अध्यक्ष सत्यापन कार्यशाला मंडल कार्यालय में आयोजित हुई। कार्यशाला में संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विचार-विमर्श किया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री कैप्टन विकास सिंह रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी मुकेश शर्मा, मंडल प्रवासी अमित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपू बाजपेई, प्रधान निगोहां अभय दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख मोहनलालगंज ओम प्रकाश शुक्ला, पंकज चौधरी, अवधेश द्विवेदी और विजय कुमार मौर्य समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यशाला के दौरान मंडल कार्यसमिति, शक्तिकेंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों का सत्यापन किया गया। साथ ही आने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा और बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया।

इस मौके पर मंडल महामंत्री नवीन मिश्रा व प्रांशु चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष बीएन तिवारी, शक्तिकेंद्र संयोजक बद्री विशाल बाजपेई, इंजीनियर राजेंद्र सिंह, दिनेश सैनी, दिनेश कुशवाहा, नागेश अवस्थी, सोनू राजवंशी, शरद पांडेय, राजकिशोर सिंह, नरेंद्र रावत, राजू द्विवेदी, सुनील त्रिवेदी, अरुण वर्मा, राजेंद्र मौर्य, अनुपम तिवारी, मंडल मीडिया प्रभारी सचिन द्विवेदी, उत्कर्ष शर्मा, शिवकुमार चौरसिया, कन्हैयालाल, विकास चौरसिया, शिव शंकर, कृपा शंकर और प्रशांत तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार सक्रिय कार्यकर्ता और मजबूत बूथ हैं। बूथ स्तर पर बेहतर समन्वय और निरंतर सक्रियता के जरिए संगठन को और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *