यूपी बोर्ड रिजल्ट: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। यूपी बोर्ड के 10वीं परीक्षा में कुल 89.55 प्रतिशत छात्र जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 82.60 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 10वीं के परिणाम में प्राची निगम ने 591 अंकों के साथ प्रदेश टॉप किया है, दूसरे स्थान को छोड़ दिया जाए तो हाईस्कूल में प्रदेश की टॉप टेन सूची में सीतापुर का जलवा देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें :सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने बताया, प्रजातंत्र के चुनाव में कैसे व्यक्ति को चुनने की जरूरत है 

आपको बतादें की, केवल दूसरे स्थान को छोडकऱ अन्य एक से 10वें स्थान तक सीतापुर के विद्यार्थियों ने अपना कब्जा जमाया है। प्रार्ची निगम 591 अंकों के साथ प्रदेश में टॉपर बनी। नव्या सिंह 98 फीसद के तीसरे स्थान पर रही। वैष्णवी 97.83 फीसद के साथ चौथे नंबर पर रही। अंशिका वर्मा व सोनम पाठक 586 के साथ पांचवे नंबर पर रही। वर्तिका सोनी व मांशी पोरवाल 585 के साथ छठे नंबर, अंशी मौर्या, कुलसुमा जहां व गौरी सिंह 584 के साथ सातवें नंबर पर रही। अग्रमय मौर्या, लकी राज, रिया वर्मा, हर्षित वर्मा, संजय, शिखा वर्मा 583 अंकों के साथ आठवें नंबर पर रही। 582 अंकों के साथ 9वें नंबर पर हेमंत वर्मा, मंजू वर्मा, गोल्डी वर्मा रहे। 10वें नंबर पर अर्पणा गुप्ता, अभिषेक कुमार, लवलेश कुमार, सगुन पटेल, नंदनी कुमारी ने 581 अंक अर्जित किए।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post