Budget 2025: भारत के आम बजट 2025-26 के प्रस्तुत होने में अब 24 घंटे से भी कम समय बचा है। संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ स्थागित कर दिया गया है। इसके अगले ही दिन, यानी 1 फरवरी को, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का वार्षिक बजट पेश करेंगी।

बजट सत्र का स्वरूप:-
यह बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 31 जनवरी 2025 से 13 फरवरी 2025 तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा।

आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत:-
राष्ट्रपति के अभिभाषण के तुरंत बाद लोकसभा और राज्यसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2025 पेश कर दिया गया। इसके बाद दोनों सदनों को 1 फरवरी तक स्थगित कर दिया गया है। 1 फरवरी को लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसके बाद वित्त मंत्री देश का वार्षिक बजट प्रस्तुत करेंगी।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *