पुरवा उन्नाव: उत्तर प्रदेश कोलिशन टू इंपॉवर गर्ल्स ( UPCEG) ने “सशक्त नारी, सशक्त समाज” अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। UPCEG उत्तर प्रदेश राज्य के 50 से अधिक संस्थाओं का नेटवर्क है। जो किशोरियों के सशक्तिकरण और उनके समान अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करता है।
गुरु कृपा सेवा संस्थान, उन्नाव जो UPCEG का सदस्य है ने आज उन्नाव जिले में कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस अवसर पर किशोरियों को उनके कौशल, समान अवसर और सशक्त निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने के लिए सरकारी योजनाओं और नीतियों के साथ समन्वय कर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इन प्रयासों के माध्यम से न केवल किशोरियों को लब मिला बल्कि राज्य की सामाजिक शैक्षिक में भी योगदान सुनिश्चित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट गतिविधियां जैसे संवाद सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों को बेटों के समान अवसर मिले बताया गया, इसमें किशोरियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।।इस अवसर पर CHC पुरवा से डॉ० शिल्पी गौतम ने स्वास्य विभाग की जानकारियां साझा की।
पुरवा कोतवाली से मिशन शक्ति टीम की ओर से सुमन यादव ने किशोरियों को महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। साथ ही साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर और महिला हेल्प लाइन नंबर को भी साझा किया। कार्यक्रम आयोजक संस्था प्रमुख राजेंद्र शुक्ला ने किशोरियों को उनके हक और अधिकार के बारे में बताया।
बाल विकास विभाग की ओर से अंजू देवी ने किशोरियों हेतु कन्या सुमंगला, सुकन्या आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
UPCEG के दृष्टिकोण को साझा करते हुए मिलान बी द चेंज की प्रोग्राम अधिकारी अंजली सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश कोलिशन टू इंपॉवर गर्ल्स मिलान की एक सुदृढ़ पहल है जो किशोरियों के साथ काम करते हुए उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करती है। इस अभियान के तहत 6 महीने तक उत्तर प्रदेश कोलिशन टू इंपॉवर गर्ल्स NGO सदस्य एकजुट होकर बच्चियों के हक और अधिकार और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाएंगे।
इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बच्चियों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने गुरु कृपा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित नेक कार्य की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे कार्यक्रमों में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर गुरु कृपा सेवा संस्थान द्वारा कक्षा 6 से 9 तक की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम व्यवस्था जिला समन्वयक शशिबाला सिंह ने की. इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या सारिका, पत्रकार सत्य प्रकाश शुक्ल, सैलू द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
