देवरिया। जिले में एक ऐसा विवाह हुआ जो महज 20 मिनट में ही टूट गया। दुल्हन पूजा जैसे ही बारात के साथ ससुराल पहुंची, दूल्हे विशाल के साथ फेरे और अन्य रस्में पूरी हुईं, लेकिन इसके ठीक 20 मिनट बाद ही दुल्हन ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया. सुहागरात का तो सवाल ही नहीं उठा, दुल्हन ने कहा कि वह इस शादी में खुश नहीं है और अब इस रिश्ते को नहीं निभाना चाहती।

दोनों पक्षों के लोग समझाने-बुझाने में जुट गए। लगभग 5 घंटे तक समझौता वार्ता चली, पंचायत हुई, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। आखिरकार आधी रात के बाद दोनों परिवारों ने हार मान ली। तलाकनामा तैयार किया गया और दूल्हा विशाल को मजबूरन तलाक के कागजात पर साइन करने पड़े। बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *