Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को सदन में उस वक्त हल्का-फुल्का माहौल बन गया, जब अध्यक्ष सतीश महाना ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का जिक्र उनके पुराने नाम से कर दिया। यह टिप्पणी सुनते ही सदन में मौजूद सदस्य हंस पड़े और कुछ देर तक ठहाके गूंजते रहे।कार्यवाही के दौरान अध्यक्ष महाना स्वतंत्र देव सिंह का परिचय दे रहे थे। उन्होंने मंत्री के राजनीतिक सफर और वर्तमान पद का उल्लेख किया। इसी क्रम में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि स्वतंत्र देव सिंह का एक नाम पहले ‘कांग्रेस सिंह’ भी रहा है।

दूर रहें मुसलमान… ब्रज होली को लेकर फलाहारी महाराज की मांग, CM को लिखा पत्र

यह सुनते ही सदन में हंसी का माहौल बन गया। खुद स्वतंत्र देव सिंह भी मुस्कुराते नजर आए। अध्यक्ष ने हल्के अंदाज में उनसे यह भी पूछा कि यह नाम पहले का है या अब का, जिस पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह उनका पुराना नाम था। इसके बाद सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से आगे बढ़ी। सतीश महाना अपने सहज और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वे कई बार सदन की कार्यवाही के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में बात रखकर माहौल को सहज बना देते हैं। हालांकि, जरूरत पड़ने पर वे सख्त रुख अपनाने के लिए भी चर्चित रहे हैं।

स्वतंत्र देव सिंह का राजनीतिक सफर

स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं और वर्तमान में राज्य सरकार में जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं। उनका राजनीतिक जीवन संगठन से शुरू होकर सरकार तक पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, शुरुआती दौर में उनका नाम ‘कांग्रेस सिंह’ था, जिसे बाद में बदलकर स्वतंत्र देव सिंह कर लिया गया। इसी संदर्भ में अध्यक्ष की टिप्पणी ने सदन में कुछ देर के लिए खुशनुमा माहौल बना दिया।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *