लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में अधिवर्षता आयु पूरी करने वाले नौ आईपीएस अधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके लंबे सेवाकाल की सराहना की।
DGP राजीव कृष्ण ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी अधिकारी की कार्यक्षमता, अनुभव और प्रतिभा का अंत नहीं है, बल्कि जीवन के एक नए चरण की शुरुआत है। उन्होंने अधिकारियों के 30 से 35 वर्ष से अधिक के सेवाकाल को पुलिस विभाग के लिए महत्वपूर्ण योगदान बताया।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस में अपने कार्यकाल को जीवन का गौरवपूर्ण अनुभव बताया। DGP ने सभी अधिकारियों और उनके परिजनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिकारी अपनी दूसरी पारी में भी अपने अनुभव और प्रतिभा का उपयोग समाज और देश के हित में कर सकते हैं।

ये 9 IPS अधिकारी हुए सेवानिवृत्त
- मुथा अशोक जैन — DGP, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं
- डॉ. अखिलेश कुमार निगम — IG, अपराध अनुसंधान विभाग
- शहाब रशीद खाँ — DIG, यूपी-112
- आलोक प्रियदर्शी — अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी
- सुनीता सिंह — DIG, PAC मुख्यालय
- कमलेश कुमार दीक्षित — DCP, कमिश्नरेट लखनऊ
- अरविन्द मिश्र — SP, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन
- हरि गोविन्द — SP, प्रशिक्षण निदेशालय
- राम नयन सिंह — सेनानायक, 49वीं वाहिनी PAC
समारोह में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों के सेवाकाल की उपलब्धियों को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
