मोहनलालगंज, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए एक माह के सेवा संकल्प अभियान के तहत मोहनलालगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया।

शिविर में भाजपा जिला महामंत्री धीरेंद्र पांडेय ‘धीरू’ ने रक्तदान किया। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुमित पांडेय समेत मंडल स्तर के कई कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान में भाग लिया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान के जरिए किसी जरूरतमंद मरीज की मदद की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा गतिविधियों से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, मंडल महामंत्री मदन मिश्रा और नवीन मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा पदाधिकारियों के मुताबिक, सेवा संकल्प अभियान के तहत आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में विभिन्न जनसेवा और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *