निगोहां, लखनऊ। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत निगोहां पुलिस ने गुरुवार को मस्तीपुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं और साइबर अपराध से बचने के तरीकों की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने ग्रामीण महिलाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 181 और 1076 सहित विभिन्न सहायता नंबरों के बारे में बताया। इसके अलावा महिला हेल्प डेस्क और पुलिस विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

जागरूकता अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने साइबर ठगी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। महिलाओं और ग्रामीणों से कहा गया कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय विवरण साझा न करें। साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

पुलिस टीम ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी तरह की परेशानी या सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर वे बिना झिझक पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। ग्रामीणों को महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और सहायता व्यवस्था के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति प्रभारी कुंवर सिंह, मुख्य आरक्षी अंबिकेश तिवारी और महिला आरक्षी शोभा रानी मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने ग्रामीण महिलाओं से अभियान का उद्देश्य साझा करते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *