मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मुरलीनगर स्थित सरकारी अस्पताल मोड़ के पास जमीन के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 13 नामजद लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मुरलीनगर निवासी सर्वेश यादव पत्नी राजेंद्र प्रसाद का कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि बीती एक अक्टूबर की सुबह अस्पताल मोड़ के पास विपक्षियों ने एकजुट होकर महिला से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने इस दौरान मोबाइल फोन तोड़े जाने का आरोप भी लगाया है।

13 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

महिला की शिकायत पर पुलिस ने वंश, लालू, गोलू, सत्यम, सोनू, गुड्डू यादव, राजकुमार यादव, संतोष यादव, रानी, रेनू उर्फ सीमा, कलावती, आस्था और आकांक्षा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मामला जमीन से जुड़े विवाद का है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *