मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के भावाखेड़ा गांव में जमीन के विवाद को लेकर महिला से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार लोगों पर वाहन मोड़कर घर की दीवार गिराने का भी आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, भावाखेड़ा गांव निवासी सीमा पत्नी राजकुमार ने आरोप लगाया कि गांव के शिवा पुत्र शिव कुमार, विशाल पुत्र शिवराम, राजेंद्र पुत्र घनश्याम और सानी पुत्र संतराम ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने वाहन मोड़कर उनके घर की दीवार गिरा दी।

शिकायत के आधार पर कार्रवाई

शिकायत में महिला ने सितंबर माह में दो बार मारपीट किए जाने की बात भी कही है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मोहनलालगंज पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में शिकायत के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *