नगराम, लखनऊ। नगराम क्षेत्र के बलसिंह खेड़ा गांव में सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मां भगवती के जयकारों और डीजे की धुन के बीच निकली शोभायात्रा से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भक्तों ने मां दुर्गा को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की।

नवरात्र के पहले दिन स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का सोमवार को विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। शोभायात्रा गांव की गलियों और प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए और अबीर-गुलाल उड़ाकर उत्सव मनाया। विसर्जन कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मुख्य आयोजक विजय कुमार और दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

पुलिस की निगरानी में संपन्न हुआ विसर्जन

प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। दरोगा संदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की निगरानी में विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान फूलचंद रावत, विकास पटेल, बृजेश वर्मा, श्याम जी, अनुज, लाल बाबू, सर्वेश कुमार, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *