मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, रानीखेड़ा निवासी उमेश कुमार पुत्र भीम्मा यादव ने तहरीर देकर बताया कि बीते रविवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोग एकजुट होकर उनकी पत्नी से गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

छह नामजद आरोपियों पर केस

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आशीष, मनीष और सतीष पुत्रगण स्वर्गीय ललाराम, गोलू और धीरज पुत्रगण राजकुमार तथा राजकुमार पुत्र सुंदर यादव, सभी निवासी रानीखेड़ा, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *