मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में रास्ते में रोककर एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, मुरलीनगर निवासी फूलदुलारी पत्नी स्वर्गीय राम नारायण ने बताया कि बीते रविवार की सुबह वह चौहान नर्सिंग होम के पास से गुजर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगीं। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नेहा यादव पुत्री राजेन्द्र प्रसाद निवासी भाटनटोला, नगराम तथा सर्वेश यादव पत्नी राजेन्द्र प्रसाद और निशा यादव पुत्री राजेन्द्र प्रसाद, निवासी भाटनटोला, थाना नगराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
