नाबालिक

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभिषेक सिंह ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

दो पुलिस टीमों ने की तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के साथ स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से तलाश की। इसके बाद मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीपी राजेश सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से गाजीपुर जिले का निवासी है और वर्तमान में मोहनलालगंज क्षेत्र के दौलतगंज में रह रहा था। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *