मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के इंद्रजीतखेड़ा गांव में एक महिला ने अपने पति और गांव की एक अन्य महिला पर प्रताड़ित करने, मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, इंद्रजीतखेड़ा निवासी सुधा ने अपनी तहरीर में बताया कि 19 अक्टूबर की शाम करीब आठ बजे उनके पति अजीत कुमार ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें प्रताड़ित करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला ने गांव की निवासी रानी पर भी गाली-गलौज करने और मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मोहनलालगंज पुलिस ने सुधा की शिकायत पर अजीत कुमार पुत्र श्रीकेशन और रानी पत्नी विक्रम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *