मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा डेहवा गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रानीखेड़ा निवासी मनीष कुमार पुत्र लालराम ने तहरीर देकर बताया कि बीते रविवार की देर शाम उमेश, रमेश, अंकित, विशाल, विनीता और मीरा ने उनके, उनके भाई तथा मां के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने तीनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में उमेश और रमेश पुत्रगण भिम्मा, अंकित और विशाल पुत्रगण रमेश तथा विनीता और मीरा शामिल हैं। सभी रानीखेड़ा डेहवा गांव के निवासी बताए गए हैं।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *