निगोहां। निगोहां बाजार स्थित प्रसिद्ध चवन्नी चाट प्रतिष्ठान पर गुरुवार को सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में आसपास के गांवों और बाजार से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता की। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।

आयोजक राम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जय भंवरेश्वर बाबा, ऋणमुक्तेश्वर धाम, जय मां भवानी और ॐ साई राम की कृपा से हर वर्ष की भांति इस बार भी धार्मिक आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में धार्मिक आस्था के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना मजबूत होती है।

आयोजन को सफल बनाने में चवन्नी चाट परिवार और उनके मित्रों ने सहयोग किया। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश गुप्ता, संतोष गुप्ता, श्याम प्रकाश गुप्ता, बाबू, केशव और तुषार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने भंडारे में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post