कानपुर। कानपुर के पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग पर एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की जान चली गई। गुरुवार रात करीब 7:45 बजे रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद ट्रैक पार करने के दौरान दोनों युवक ऊंचाहार एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्रेन की चपेट में आए दोनों युवक

मिली जानकारी के अनुसार, ऊंचाहार एक्सप्रेस कानपुर से इटावा की ओर जा रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके पीछे आ रहा दूसरा युवक भी हादसे का शिकार हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक मृतक की पहचान, दूसरे की तलाश जारी

हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक की पहचान संजीव कुमार उर्फ संजू (35), पुत्र भीखम सिंह, निवासी समान कटरा गांव, थाना किशनी, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। बताया गया है कि उसका ससुराल गजनेर में है। दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

रेलवे क्रॉसिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसे का घटनाक्रम कैद हो गया। सूचना मिलने पर जीआरपी पनकी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *