निगोहां, लखनऊ। घर से लापता हुए 10 वर्षीय बालक को निगोहां पुलिस ने तलाश अभियान चलाकर रायबरेली जिले के बछरावां से सकुशल बरामद कर लिया। बालक के मिलने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे की सुरक्षित वापसी से परिवार ने राहत की सांस ली।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे उतरावां गांव की एक महिला ने अपने बेटे के लापता होने की सूचना निगोहां थाने में दी थी। महिला ने बताया कि उनका 10 वर्षीय पुत्र घर से कहीं चला गया है और वापस नहीं लौटा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने तत्काल पुलिस टीम गठित की। टीम ने बालक का पता लगाने के लिए घर के आसपास और प्रमुख रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर उसकी तस्वीर दिखाकर जानकारी जुटाई गई।

लगातार तलाश और पुलिस टीम के प्रयासों के बाद बालक का पता रायबरेली जिले के बछरावां में चला। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर परिवार को सूचना दी और बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बालक की सुरक्षित बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। इस अभियान में उपनिरीक्षक हर्ष वर्मा, उपनिरीक्षक चंदन कुमार यादव, कांस्टेबल मुनेन्द्र कुमार और महिला कांस्टेबल बॉबी शामिल रहीं।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *