मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के गनेशखेड़ा गांव में बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि बुजुर्ग महिला से बाइक टकराने के बाद युवक के गिरने पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसे घेरकर पीटा। मारपीट के दौरान युवक बेहोश हो गया। परिजनों का आरोप है कि होश में आने के बाद भी उसके साथ दोबारा मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मोहनलालगंज के धरमावतखेड़ा निवासी ब्रह्मादेई पत्नी भगवान ने बताया कि 28 अक्टूबर की देर रात उनका बेटा बाइक से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक एक बुजुर्ग महिला से टकरा गई। टक्कर के बाद युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा।

आरोप है कि इस घटना के बाद शेरा पुत्र अज्ञात निवासी धरमावतखेड़ा और करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों ने एकजुट होकर युवक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुछ देर बाद जब युवक को होश आया तो आरोपियों ने फिर उसके साथ मारपीट की। इस घटना में युवक को गंभीर चोटें आईं।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर मोहनलालगंज पुलिस ने शेरा समेत एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *