नगराम, लखनऊ। नगर पंचायत नगराम क्षेत्र में एक ज्वेलर्स के साथ कथित लूट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित सौरभ सिंह ने आरोप लगाया है कि रास्ता देने को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने उनकी जेब से 59 हजार रुपये निकाल लिए और विरोध करने पर मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। मामले में नामजद आरोपियों सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

नगर पंचायत नगराम के शारदा नगर निवासी सौरभ सिंह पुत्र अवध लाल ज्वेलर्स का व्यवसाय करते हैं। उनके अनुसार, 5 नवंबर की रात करीब 9 बजे वह रोज की तरह स्कूटी से समेसी से अपने घर लौट रहे थे। लालगंज माइनर स्थित इस्माइल नगर पेट्रोल पंप से शारदा नगर जाने वाले नए रास्ते पर मिट्टी ढोने वाले कई डंपर खड़े थे, जिससे रास्ता बाधित हो गया था।

सौरभ सिंह का आरोप है कि उन्होंने डंपर संचालकों से रास्ता देने के लिए कहा, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। आरोप के मुताबिक, शैलेंद्र वर्मा पुत्र मेवा लाल निवासी बहुदा कला, थाना शिवगढ़, रायबरेली, शिवनंदन पुत्र श्यामलाल और रिंकू गौतम पुत्र स्वर्गीय श्रीराम निवासी गढ़ा, थाना नगराम, लखनऊ सहित चार-पांच अज्ञात डंपर चालक भी मौके पर मौजूद थे।

पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 59 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। सौरभ सिंह का कहना है कि जान बचाने के लिए वह स्कूटी छोड़कर भागे। इस दौरान उनकी शर्ट फट गई और आरोपियों के हाथ में रह गई। वह किसी तरह भागकर पेट्रोल पंप की पुलिया तक पहुंचे।

आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी उनके पीछे पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना से पीड़ित भयभीत है। उसने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के अनुसार, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए।

सौरभ सिंह ने घटना की जानकारी नगराम थाना पुलिस और एसीपी मोहनलालगंज को भी दी। उनका कहना है कि थाना अध्यक्ष ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है।

नोट: घटना और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *