लखनऊ (जीके न्यूज) : सृजन फाउंडेशन की ओर से आयोजित सातवें उत्तर प्रदेश महोत्सव के नवें दिन रविवार 23 अक्टूबर को धनतेरस पर्व और साप्ताहिक अवकाश के कारण बड़ी संख्या में भीड़ आयोजन स्थल आशियाना के कथा मैदान में उमड़ी। लोगों ने एक स्थान पर मिनी इंडिया के दर्शन ही नहीं किये बल्कि बंगाल की साड़ियों से लेकर राजस्थानी मनचली टॉफी और मुराबादाबादी हुक्के तक खरीदे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जोशीली सेनेटरी पैड वॉक जिज्ञासा और जागरूकता का केन्द्र बनी। उसमें मॉडल्स ने स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश सशक्त और प्रभावी रूप में दिया।

मॉडल्स ने स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश :-

यूनीक और हुमल प्रोडक्शन की ओर से माहवारी स्वच्छता थीम पर मॉडल्स ने हाथ में सेनेटरी पैड्स लेकर ‘पैड वॉक’ की। पैडमैन डॉ.अमित सक्सेना की इस लाजवाब परिकल्पना का सभी ने स्वागत किया। पैडमैन डॉ.अमित सक्सेना ने इस अवसर पर कहा कि पैड का इस्तेमाल करना स्वच्छता का संदेश देना है इसलिए काले कैरी बैग या अखबार में छिपकर ले जाने की प्रवृत्ति बदलनी होगी। स्वच्छता और स्वास्थ्य पर हर महिलाओं का पूरा अधिकार है। पैड वॉक के अंत में जब शो स्टॉपर के रूप में डॉ.अमित सक्सेना रैम्प पर आए तो उत्साहित लोगों ने तालियां बजाकर इस पहल का स्वागत किया। इस पैड वॉक का निर्देशन सूरज सिंह चौहान और तरुण वर्मा ने किया था। इसके पूरे प्रबंधन का दायित्व एमी मिश्रा और उज्जवल सिंह ने निभाया। मॉडल्स की रूप सज्जा अतिया खान, पारुल, दिव्या, आरती, आशा, सौरभ ने दक्षता के साथ की वहीं परिधान परिकल्पना अनु कश्यप, स्वप्निल, लव्ली, हसनैन की रही। पैड वॉक के दौरान आंशिक, आयना, वैदिक, आन्या की नृत्य प्रस्तुतियां अन्य आकर्षण बनी। मॉडल्स में संयोगिता, शिवांगी, आस्था, नैन्सी, शादाब, शिवानी, रूबल, अनुष्का, आदर्श, प्रीति, शिवांशी, क्रिया, कृतिका, प्राची, समीक्षा, वंशिका, योगेन्द्र, हर्षित, विकास, दिव्या, ज्योति, एकता, गुड़िया, प्रियांशी ने जोशीले अंदाज में पैड वॉक कर आयोजन को यादगार बना दिया। ध्रुवन फाउंडेशन के अध्यक्ष शमा परवीन अंसारी ने मॉडल्स को सम्मानित भी किया। फैशन शो की एंकरिंग आयुष पटेल ने की।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post