UP: हाथरस जिले के सिकंदराराऊ इलाके में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में अबतक 124 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस सत्संग में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही कई राज्यों से भी श्रद्धालु आए थे। मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर मंगलवार दोपहर बाद 3 बजे के करीब शवों की संख्या बढ़ती गई।

यह भी पढ़ें : Hathras में भीषण हादसा, भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 27 की मौत

मालूम हो कि, यूपी के हाथरस में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां फुलराई गांव में साकार हरि बाबा (भोले बाबा) का सत्संग चल रहा था। सत्संग समाप्त होने के बाद जैसे भी भीड़ ने यहाँ से निकलना शुरू किया तो भगदड़ मच गई। जिसमें 124 लोगों की भीड़ में दबकर, कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस प्रशासन शवों की पहचान कराने में देर शाम तक जुटा रहा। कुछ घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से भी मेडिकल कॉलेज लाया गया। जिनमें से अधिकांश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि, हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई घायलों को आनन-फानन में सिकंदराराऊ के ट्रामा सेंटर और एटा के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। लेकिन अधिकांश लोगों ने रस्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद शाम 5 बजे के तक पोस्टमार्टम हाउस पर लाशों का ढेर लग गया। सत्संग में गए परिजन मची भीड़ में एक दूसरे से अलग होकर गुम हो गए। शवों के पास मिले नाम-पतों से घोषणा कर परिजन को बुलाकर शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

मामले की जाँच के लिए गठित की गई समिति:-
मिली जानकारी के मुताबिक, इस मौत के तांडव की जाँच के लिए मंडलायुक्त अलीगढ़ चैत्रा वी की अगुवाई में जांच समिति गठित की गई है। यह समिति मामले की जाँच कर 24 घंटे के भीतर इसे अपनी रिपोर्ट प्रशासन के सामने पेश करेगी। समिति की तरफ से कहा गया है कि, कार्यक्रम में 20 हजार लोगों के शामिल होने की अनुमति मांगी गई थी, इसमें 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। इस संबंध में सत्संग कार्यक्रम के मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर और अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

भोले के बाबा के पैर छूने की होड़ में मची भगदड़:-
बताया जा रहा है कि, सत्संग समाप्त होने के बाद भीड़ अपने वाहनों की ओर जा रही थी। तभी सत्संग में सेवकों ने भोले बाबा के वाहनों के काफिले को निकालने के लिए भीड़ को रोक दिया। जिसके बाद लोगों में बाबा के पैर छूने की होड़ मच गई और वह सभी उनके काफिले की तरफ बढ़ने लगे। कार्यक्रम स्थल की जमीन समतल न होने के कारण कई लोगों आगे बढ़ने के दौरान गिर गए इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई और गिरे लोगों को पीछे से आ रहे लोग उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गए।

भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज:-
भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ऐसा कहा जा रहा कि, अभी मरने वालों की सांख्य और भी बढ़ सकती है। इस सत्संग में कासगंज, आगरा,अलीगढ़, एटा, मैनपुरी सहित हरियाणा से भी भक्त पहुंचे थे।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post