Holi 2025: होली का पर्व लोगों में जोश और उमंग भर रहा है। स्कूल-कॉलेजों में छात्रों ने रंग खेलकर खूब मस्ती की। बृहस्पतिवार को 4326 स्थानों पर होलिका दहन संपन्न होगा, जबकि शुक्रवार को रंगोत्सव के मुख्य आयोजन में युवा से लेकर बुजुर्ग तक आनंद और उल्लास में डूब जाएंगे। होली का उत्साह चरम पर है, जिससे बाजारों में दिनभर खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही। लोग अपने-अपने तरीके से होली मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

राजधानी में धर्मांतरण का चौंकाने वाला मामला, बिजली विभाग के अधिकारी की पत्नी ने बदली आस्था

प्रशासन की सख्ती:-

जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने होली के दौरान शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने 14 मार्च 2025 को जिले की सभी देसी-विदेशी शराब, भांग और डिनेचर्ड स्प्रिट की दुकानों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रखने का निर्देश दिया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *