मोहनलालगंज, लखनऊ। अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अमित अवस्थी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उनकी नियुक्ति की जानकारी दी।

पार्टी के अनुसार अमित अवस्थी लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय, संगठन के प्रति सक्रियता और पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से अमित अवस्थी के नाम पर निर्णय लिया गया।

पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अमित अवस्थी प्रदेश में संगठन का विस्तार करने के साथ कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

मोहनलालगंज से है पैतृक संबंध

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित अवस्थी का मोहनलालगंज क्षेत्र के खरेहना गांव से पैतृक संबंध बताया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने फोन कर उन्हें बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पार्टी के पदाधिकारियों ने भी अमित अवस्थी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन को विस्तार और नई दिशा मिलेगी।

वहीं, अमित अवस्थी ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के हित में काम करने और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *