जीनगराम। नगराम क्षेत्र में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न कल-कारखानों, प्रतिष्ठानों और एजेंसियों में मशीनों व उपकरणों की पूजा-अर्चना की गई और लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

निगोहां-नगराम मार्ग स्थित देवीखेड़ा में टाइटेनियम ग्लास फैक्ट्री में भी विश्वकर्मा जयंती को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। फैक्ट्री के मैनेजिंग डायरेक्टर कुंदन जायसवाल ने कर्मचारियों के साथ मशीनों और औजारों का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर हवन-पूजन किया गया।

पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद फैक्ट्री परि

bसर में प्रसाद वितरण शुरू किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों और कर्मचारियों में खासा उत्साह नजर आया।

मैनेजिंग डायरेक्टर कुंदन जायसवाल ने सभी कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को शिल्प, निर्माण और तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। उनकी पूजा के माध्यम से उद्योग और कार्यक्षेत्र में उन्नति की कामना की जाती है।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *