लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की संगठनात्मक समीक्षा बैठक गांधी प्रेक्षागृह, कैसरबाग में आयोजित की गई। बैठक में पूर्वांचल और मध्यांचल के विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में किसान एवं महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने की। उन्होंने जनपदवार संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद स्थापित करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी सक्रियता के साथ निभानी होगी। उन्होंने किसानों की स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

विजय घाट किसान पंचायत की तैयारियों पर चर्चा

बैठक में आगामी 2 अक्टूबर 2026 को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विजय घाट, नई दिल्ली में प्रस्तावित किसान पंचायत को लेकर भी चर्चा हुई।

चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने सभी जिला इकाइयों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक किसानों, महिलाओं और कार्यकर्ताओं को पंचायत में शामिल कराने की अपील की। उन्होंने संगठन की सभी इकाइयों को अभी से तैयारियों में जुटने और आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

बैठक में संगठन के विस्तार के साथ आगामी किसान पंचायत में भागीदारी बढ़ाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता, लोक दल राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, राष्ट्रीय महासचिव अशोक मिश्रा, राष्ट्रीय युवा प्रभारी नासिर खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा नीलू पांडे, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष मध्य सुनील वर्मा, वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री जितेंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता जन्मेजय सिंह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष लायक राम यादव, प्रदेश महासचिव मनोज यादव, प्रदेश सचिव हिटलर सिंह, प्रदेश सलाहकार राजकुमार यादव सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा युवा पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र रावत, युवा पूर्वांचल महिला प्रदेश अध्यक्ष कंचन गुप्ता, मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद रावत, जिला अध्यक्ष लखनऊ सरदार दिलराज सिंह, युवा जिला अध्यक्ष लखनऊ करन गुप्ता (बीरू), वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मदन चंद लोधी, नगर अध्यक्ष विनोद धीमान, युवा नगर अध्यक्ष वीरपाल लोधी, महिला मंडल प्रभारी प्रेमवती और महिला जिला अध्यक्ष नबीहूंन खान समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *