नगराम, लखनऊ। आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगराम थाना क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी ने क्षेत्र में संचालित पटाखा फैक्ट्रियों और दुकानों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संचालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने और आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस ने पटाखों के भंडारण और सुरक्षा इंतजामों की स्थिति देखी। फैक्ट्री संचालकों तथा दुकानदारों को नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई, जिससे त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके।
इसके साथ ही नगराम कस्बे में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य त्योहारों के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करना है।
