मोहनलालगंज, लखनऊ। जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर कथित धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैनामा कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर मोहनलालगंज पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि जमीन के सौदे में 48 लाख रुपये लेने के बावजूद कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी विक्रय पत्र तैयार कराया गया।

पुलिस के अनुसार, गोमतीनगर के विनीत खंड निवासी प्रगति अग्रवाल पुत्र विनय कुमार अग्रवाल ने मामले में तहरीर दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने आपसी साठगांठ कर मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के बक्कास गांव स्थित गाटा संख्या 1297 की जमीन को लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसी आधार पर कथित रूप से जमीन का बैनामा कराया गया। पीड़ित का कहना है कि इस सौदे के बदले उनसे 48 लाख रुपये भी प्राप्त किए गए।

प्रगति अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो संबंधित लोगों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, रकम वापस मांगने पर जान-माल की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले में पुलिस ने संजय सिंह और शाश्वत सिंह निवासी शिप्रा अपार्टमेंट, गोमतीनगर विस्तार तथा गणेश, रूपा, रोहित कुमार और सुशीला निवासी शेखनाघाट, बक्कास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जमीन से जुड़े दस्तावेजों और लगाए गए आरोपों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *