लखनऊ: मोहनलालगंज कोतवाली में ससुराल की प्रताड़ना की शिकार पीड़िता को शिकायत के दौरान कार्यवाही की बजाय इंस्पेक्टर द्वारा गाना सुनाकर फिल्म का नाम पुछने व चाकू के घाव ओर गहरे कर पति द्वारा जान से मार देने की बात कहकर मजाक उड़ाने के मामले का सोशल मीडिया पर पीड़िता के आरोपो का वीडियों वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर ने सोमवार को डीसीपी दक्षिणी रवि कुमार को पूरे मामले की जांच कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये थे। जिसके क्रम में मगंलवार को डीसीपी दक्षिणी रवि कुमार ने मोहनलालगंज एसीपी दिलीप कुमार सिहं को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये थे।

यह भी पढ़ें: सिसेंडी: इलेक्ट्रॉनिक्स व बर्तन शोरूम में लगी भीषण आग, 45लाख का सामान जलकर राख

मगंलवार को एसीपी मोहनलालगंज ने पीड़िता रेनू को बुलाकर उसके बयान दर्ज किया। पीड़िता रेनू ने बताया उसने एसीपी के सामने दिये गये अपने बयान में इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा की करतूतो को बताते हुये कहा जब वो ससुरालीजनो के खिलाफ कार्यवाही के लिये अस्पताल से घायल अवस्था में इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा के पास लिखित शिकायत लेकर पहुंची तो उन्होने कार्यवाही की बजाय गाना सुनाते हुये पहले तो फिल्म का नाम पूछा जब वो फिल्म का नाम नही बता पायी तो पति द्वारा और ज्यादा चाकू के गहरे घाव कर जान से मार देने की बात कहकर कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ उसका जमकर मजाक उड़ाया। जिसके बाद पीड़िता मायूष होकर उनके कार्यालय से बाहर निकलकर चली गयी। पीड़िता ने ये भी बताया उसे नही लगता उसे न्याय मिलेगा क्यो की एसीपी ने गाना सुनाने वाले इंस्पेक्टर की मौजूदगी में उसके बयान दर्ज किये है,वो जो कह रही थी इंस्पेक्टर एसीपी के सामने उसे गलत बता रहे थे। वही पूरे मामले में कार्यवाही की बजाय अफसरो की लापरवाही से तो यही प्रतीत होता है पीड़िता को क्या न्याय मिलेगा। क्यो की अफसर भी निष्पक्ष रूप से जांच कर कार्यवाही की बजाय पूरे मामले में इंस्पेक्टर पर कार्यवाही की बजाय उन्हे बचाने में जुट गये है।

मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी पुलिस…

पीड़िता विवाहिता रेनू के शरीर पर बंधी पट्टिया ओर उसके शरीर पर लगे घाव ससुरालीजनो के प्रताड़ना की चीख चीख कर दास्तान बया कर रहे है। शायद वो भी पुलिस को नही दिख रहे,कमिश्नर की फटकार के बाद पुलिस को आरोपी पति,सास,ससुर, नंनद पर मुकदमा दर्ज किये दो दिन हो गये,लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय पूरे मामले में लीपा-पोती में जुटी है ओर हाथ पर हाथ धरे बैठ है,पीड़िता रेनू ने बताया पुलिस की लापरवाही किसी से छुपी नही है वो सीएम सहित उच्चाधिकारियों से शिकायत कर ससुरालीजनो पर कड़ी कार्यवाही की मांग करेगी।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post