राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय बनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। अध्ययन में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। शत्रु परास्त होंगे।

राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्थायी संपत्ति के कार्य लाभदायक रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर सुखद वातावरण रहेगा। विवाद को तूल न दें। जल्दबाजी से हानि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के साथ सुख-शांति बनी रहेगी।

राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी व्यक्ति के द्वारा अपमान हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। अनहोनी की आशंका रहेगी। मानसिक उलझनें रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय होगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कोई धार्मिक स्थल का कार्यक्रम बन सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया काम मिलेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। चोट व रोग से शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के छोटे सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। मित्रों व संबंधियों से संबंध सुधरेंगे।

राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी ईर्ष्यालु व्यक्ति द्वारा हानि हो सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेशादि शुभ फल देंगे।

राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। जल्दबाजी में व्यापारिक व्यवहार न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार मनमाफिक चलेगा। लाभ होगा।

राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। शत्रुभय रहेगा। किसी से विवाद हो सकता है। मान कम होगा। फिजूलखर्ची अधिक होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने में विलंब हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है।

राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी निकट के व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। प्रियजनों से रिश्तों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। धनहानि की आशंका है। आपकी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।https://gknewslive.com

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post