Lucknow : राजधानी लखनऊ के तालकटोरा इलाके में ग्राहक बनकर पहुंची एक महिला ने दो सराफ की दुकान से दो जोड़ी सोने के टॉप्स गायब कर दिए। टॉप्स की गिनती करने पर मामले का खुलासा हुआ। वहीं दोनों पीड़ित सराफ कारोबारियों ने CCTV फुटेज के आधार पर महिला के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें : Lucknow: CM योगी व MP कंगना का एडिट वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

मिली जानकारी के मुताबिक, राजाजीपुरम कोठारी बंधु चौराहे निवासी प्रमोद रस्तोगी की मकान में भूतल पर मिनी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। पीड़ित के मुताबिक, कल शाम बेटा आकाश वर्मा दुकान पर था। वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान एक महिला दुकान में आई और कान के टॉप्स दिखाने को कहा। जिसके बाद टॉप्स पसंद करने के लिए डिब्बा महिला के सामने रख दिया गया। इसी दौरान सेल्स गर्ल को महिला ने बातों में उलझा कर बड़ी ही चालाकी से एक जोड़ी टॉप्स नीचे गिरा कर चप्पल व पैर के बीच दबा लिया। फिर पैसे कम होने का बहाना कर दूकान से चली गई।

CCTV में कैद हुई घटना:-

प्रमोद ने बताया कि, महिला के जाते ही सामान की गिनती करने पर डिब्बे में एक जोड़ी टॉप्स कम निकले। जिसके बाद CCTV फुटेज देखने पर महिला द्वारा टॉप्स चोरी किये जाने की वारदात का खुलासा हुआ।

प्रमोद से पहले सोनी ज्वेलर्स की दुकान में की चोरी:-
बतादें की, इसी महिला ने प्रमोद की दुकान में चोरी करने से पहले उनके पड़ोसी सोनी ज्वेलर्स की दुकान में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया था। सोनी ज्वेलर्स के मालिक प्रतीक गुप्ता ने बताया कि, यही महिला उनकी दुकान से भी ग्राहक बनकर पहुंची थी और टॉप्स देखने के बाद पैसा कम होने का बहाना बनाकर एक जोड़ी सोने के टॉप्स चोरी कर दूकान से चली गई। स्पेक्टर तालकटोरा कैलाश चंद्र दुबे ने बताया कि, दोनों ही पीड़ितों की तहरीर और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। प्रमोद ने टॉप्स की कीमत करीब 20 हजार बताई।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post