Holika Dahan 2025: होलिका दहन के साथ ही काशी में रंगों का उल्लास बढ़ जाएगा। इस वर्ष होलिका दहन 13 मार्च को होगा। भद्रा काल के कारण दहन का शुभ मुहूर्त रात में ही मिल रहा है।

होलिका दहन का शुभ समय:-
ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी के अनुसार, भद्रा 13 मार्च को दिन में 10:02 बजे शुरू होकर रात 10:37 बजे तक रहेगी। पं. गौरीनाथ शुक्ला ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार, यदि भद्रा अर्धरात्रि से पहले समाप्त हो जाती है, तो होलिका दहन भद्रा समाप्त होते ही करना उचित होता है। इस बार भद्रा रात 10:37 बजे समाप्त होगी, इसलिए 12:36 बजे तक होलिका दहन करना शुभ रहेगा।

होली उत्सव और विशेष परंपराएँ:-
होलिका दहन के अगले दिन, 14 मार्च को काशी में रंगोत्सव मनाया जाएगा। इसी दिन शाम को 64 योगिनियों की यात्रा दर्शन की परंपरा भी निभाई जाएगी। फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च की सुबह 10:02 बजे से शुरू होकर 14 मार्च को दिन में 11:11 बजे तक रहेगी।

ग्रहों की स्थिति और होलाष्टक का समापन:-
इस बार 14 मार्च को सूर्यदेव कुंभ राशि से मीन राशि में रात 9:24 बजे प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही होलाष्टक, जो होलिका दहन से आठ दिन पहले लगता है, समाप्त हो जाएगा। रंगों और उमंग से भरी इस होली को शुभ मुहूर्त में मनाने से सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *