लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर ऐसा बयान दे दिया जिससे भाजपा ने उन्हें सेना का अपमान करने वाला बताया है। अजय राय ने एक सभा में कहा,“राफेल विमान हैंगर में खड़ा है, उस पर भी नींबू-मिर्च लटकाया गया है, जैसे किसी खिलौने को नजर से बचाते हैं।”

इस बयान के बाद भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा कि “कांग्रेस को अब भारतीय सेना का भी मजाक उड़ाना आ गया है। यह राहुल गांधी की प्रेरणा से हो रहा है।” उन्होंने राय के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है।हालांकि, इस बयान के संबंध में अब तक किसी आधिकारिक FIR की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग तीखी आलोचना कर रहे हैं और राष्ट्रविरोधी मानसिकता का आरोप लगा रहे हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जब राफेल विमान की ‘शस्त्र पूजा’ की थी और नींबू-मिर्च लटकाई थी, तब भी कांग्रेस ने इसे अंधविश्वास बताया था। अब कांग्रेस नेता खुद इसी प्रतीक का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *