वृंदावन। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और पहाड़ों से छोड़े गए पानी के चलते यमुना नदी उफान पर है। नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने से वृंदावन और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसी स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज स्वयं स्टीमर पर सवार होकर यमुना नदी पहुंचे।

स्टीमर से यमुना के उफनते पानी को देखते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा कि नदी का यह रौद्र रूप लोगों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों की जल्द से जल्द मदद की जाए और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।

बाढ़ की वजह से कई घाट डूब चुके हैं और निचले इलाकों में पानी भरने से स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। मंदिरों और धर्मशालाओं में भी पानी घुसने की खबरें सामने आई हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए टीमों को अलर्ट कर दिया है। गौरतलब है कि यमुना नदी का जलस्तर पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहा है और खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *