लखनऊ। माननीय उच्च न्यायालय में आज मोहनलालगंज के गांव मस्तिपुर निवासी अधिवक्ता कुशल द्विवेदी की बैंड सेरेमनी गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर उनके परिवार में खुशी और गौरव का माहौल रहा। परिवारजनों ने इसे कुशल के विधि क्षेत्र में नए पडाव की शुरुआत बताते हुए विशेष अवसर बताया।

बैंड सेरेमनी के दौरान एडवोकेट आनंद मणि त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष अवध बार एसोसिएशन, श्री ललित किशोर तिवारी, महासचिव अवध बार एसोसिएशन तथा अधिवक्ता श्री राकेश पाठक ने कुशल द्विवेदी को बैंड एवं कोर्ट पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कुशल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विधि क्षेत्र में निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कुशल द्विवेदी के पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी नागेश्वर द्विवेदी, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य श्री परेश मिश्रा एवं अधिवक्ता श्री हिमांशु शुक्ला ने भी कुशल द्विवेदी को स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

परिजनों ने कहा कि कुशल के लिए यह अवसर केवल एक औपचारिक समारोह नहीं, बल्कि उनके विधिक करियर की महत्वपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने विश्वास जताया कि कुशल अपनी मेहनत, लगन और वरिष्ठों के मार्गदर्शन से वकालत के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए परिवार का नाम रोशन करेंगे।
समारोह के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं एवं शुभचिंतकों ने कुशल द्विवेदी को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
