लखनऊ : राजधानी लखनऊ के विभूति खंड स्थित ग्रैंड जेबीआर होटल में रविवार रात होली पार्टी के दौरान जमकर हंगामा हुआ। होटल में डांस कर रही युवतियों से छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। नशे में धुत कुछ युवकों के द्वारा होटल में बवाल किया गया। मौके पर पुलिस पहुंची तो आयोजन समिति में शामिल महिलाओं और पुलिस के बीच नोंकझोंक हुई। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया। अब पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप:-
बताया जा रहा है कि बिना लाइसेंस के जेबीआर होटल के अंदर एक इवेंट कंपनी ने 250 लोगों के लिए दारू पार्टी का आयोजन किया था। शाम को पार्टी में शामिल कुछ लोगों का आपस में विवाद हो गया। पार्टी में मौजूद कई महिलाओं ने छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने लगा तो लोगों में मारपीट शुरू हो गई। हंगामे की सूचना पर सिंगापुर मॉल चौकी से इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और पार्टी बंद कराने लगे तो कई महिलाएं पुलिस से भी भिड़ गई। इस बीच दो महिलाओं ने पहले अपने को वकील तो कभी पत्रकार बताया, और पुलिस के साथ अभद्रता की।

जांच में जुटी पुलिस:-
पुलिस ने कुछ देर चुप रहने के बाद सख्ती शुरू कर दी। डीसीपी ईस्ट हृदेश कुमार का कहना है कि पार्टी के दौरान हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और मामले को शांत करा दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, द ग्रैंड जेबीआर होटल में शराब पार्टी का आयोजन कराने का लाइसेंस नहीं था। इस मामले में आबकारी विभाग से जांच कराई जा रही है। द ग्रैंड जेबीआर होटल में आयोजित पार्टी में ढाई सौ लोगों को होली के आयोजन को लेकर इनवाइट किया गया था। लेकिन पार्टी में करीब 1000 से ज्यादा की संख्या में लोग पहुंच गए।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post