लखनऊ: शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई हैं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। कक्षा 10वीं के नतीजे बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मापदंड के आधार पर तैयार किए जाएंगे। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बाद में होंगी, बोर्ड 1 जून को स्थिति की समीक्षा करेगा। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि कक्षा 10वीं के छात्रों को आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में भेजा जाएगा। अगर कोई छात्र मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं है तो वो हालात सामान्य होने पर परीक्षा दे सकता है। कोरोना महामारी के बीच परीक्षाओं के आयोजन को लेकर पीएम मोदी ने बोर्ड और शिक्षा मंत्रालय के साथ बैठक बुलाई थी, जिसके बाद ये अहम फैसला लिया गया है।

सीबीएसई की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक 10वीं कक्षा की परीक्षा चार मई से सात जून के बीच होगी और 12वीं कक्षा की परीक्षा चार मई से 15 जून के बीच आयोजित होने वाली थी जो कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए टाल दिया गया है। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल-प्रियंका गांधी ने भी केंद्र और बोर्ड से मांग की थी कि बोर्ड परीक्षा की तारीख पर विचार किया जाए। देश में कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। हर दिन अब करीब दो लाख केस दर्ज हो रहे हैं जबकि मरने वालों की संख्या में भी लगातार तेजी हो रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 1,84,372 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,38,73,825 हुई। 1,027 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,72,085 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 13,65,704 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,23,36,036 है।

 

 

 

 

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post